बिहार में बारिश के साथ वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

    बिहार में बारिश के साथ वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

    नवादा(NAWADA): बिहार में इन दिनों बारिश की वजह से नदियां उफान पर है, वहीं इसकी वजह से राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में है. बारिश के साथ वज्रपात भी लोगों की जान का दुश्मन बन चुका है. ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से सामने आया है, जहां वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की जान जा चुकी है. वहीं एक झुलस गया है.

    खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

    आपको बताये कि पूरा मामला नवादा जिले के रजौली थाने के एकंबा गांव की है. जहां मंगलवार की शाम हुए वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग खेत में काम कर थे. इसी बीच वर्षा होने लगी. वर्षा से बचने के लिए लोग एक पेड़ के नीचे छुप गए. कुछ ही देर में कड़क के साथ पेड़ पर वज्रपात हुई. जिससे नीचे खड़े तीनों लोगों की मौत हो गई.

    पढें मामले पर सीओ ने क्या कहा

    तीनों मृतक की पहचान इनरदेव कुमार, विक्रम कुमार  और मनु राजवंशी के रूप में की गई है. वहीं घायल सूरज कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है. सीओ ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं एक घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news