नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत

    Three people died as a car collided with a divider in a tragic road accident in Nalanda, Bihar | डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत, बिहार के नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा

    नालंदा : बिहार के नालंदा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कठार पूल के पास की है जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

    सभी लोग जहानाबाद से तिलक समारोह शामिल होने के लिए एकांगरसराय के भातूबीघा आये थे तिलक का रश्म खत्म होने के बाद कार में सवार होकर मंगलवार की सुबह जहानाबाद बापस जा रहे थे

    उसी दौरान तेल्हाड़ा के काठी पुल के पास एक कार चकमा दे दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे तीनो की मौत हुई है और एक व्यक्ति का इलाज जारी है. सभी मृतक जहानाबाद जिले के टेनी बीघा  गांव के रहने वाले हैं जो आपस मे चचेरा भाई बताए जारहे है. फिलहाल पुलिस तीनो शवो का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौप दिया है.



    Related News