दरभंगा के पाली में चाकूबाजी में तीन घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,बाजार बंद

    Three injured in a stabbing incident in Pali, Darbhanga; main accused arrested; market closed | दरभंगा के पाली में चाकूबाजी में तीन घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,बाजार बंद

    दरभंगा : जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद हिंसक हो गया. मछली काटने वाले चाकू से हुए हमले में तीन युवक घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

    सूचना मिलते जिला के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना सांप्रदायिक नहीं बल्कि आपसी विवाद का परिणाम है. गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति बनाए रखने की अपील की गई है. आज ऐतिहातन बाजार बंद रहा.



    Related News