हथियार लेकर ठायें ठायें करना इस युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही निकल गई सारी रंगदारी 

    राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया.

    पटना(PATNA):राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया.

    पढ़े कहा का पूरा मामला 

    मामला पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में विक्की कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि, जिस हथियार से फायरिंग की गई थी, उसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है.इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी वेस्ट परिचय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     वीडियो में दिख रहे हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है.पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और जल्द ही हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news