पुलिस की गिरफ्त से भागा चोर लगा पब्लिक के हाथ, बिजली के खंभे में बांध कर जमकर हुई धुनाई

    पुलिस की गिरफ्त से भागा चोर लगा पब्लिक के हाथ, बिजली के खंभे में बांध कर जमकर हुई धुनाई

    मोतीहारी (MOTHIHARI) : मोतीहारी से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने चोर को बिजली के खंभे में बांध जमकर पिटाई कर डाली. जिसके बाद ही उसे पुलिस के हवाले किया गया. चोर आधी रात में गांव के ही एक व्यक्ति के घर चोरी करने पहुंचे. कुल तीन लोग एक साथ बाइक चुराने के इरादे से पहुंचे. जहां बरामदे में रखे बाइक को चोरी कर ले जाने का प्रयास कर ही रहा था कि तभी बाइक का मालिक जग गया और शोर मचाने लगा. इस बीच चोर ने उनपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उनके हाथ में चाकू लग गई. जिसके बाद गांव वालों ने देख लिया और चोर को पकड़ने का प्रयास करने लगे. इस बीच बाइक से आया दो चोर तो भाग निकला मगर एक चोर पकड़ा गया. जिसे गांव वालों ने पकड़ कर पहले बिजली के खम्बे में बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर डाली.

    पुलिस के गिरफ्त से भगा था चोर 

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई.  वहीं पकडे गए चोर की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है जो इसी क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के गोईठहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके अलावा आपको बता दें की पकड़ा गया यह चोर कई बाइक लूट में शामिल है, और इसी तरह के चोरी के मामले में यह जेल भी जा चुका है. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिन पहले कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news