पकड़ाने के डर से चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, बेगूसराय स्टेशन पर लोगों ने पकड़ा, जानें फिर क्या हुआ  

    पकड़ाने के डर से चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, बेगूसराय स्टेशन पर लोगों ने पकड़ा, जानें फिर क्या हुआ   

    बेगूसराय (BEGUSARAI):बेगूसराय में चलती ट्रेन से चोरी करने के बाद भाग रहे युवक ट्रेन के बाहर कितनी देर तक लटकते हुए सफर किया. आपको बताये कि युवक लोगों से बचने के लिए ट्रेन की खिड़की से लटग गया और कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन से लटका रहा. पहले तो उसे लगा कि वो आसानी से भाग जाएगा, लेकिन जब जान सांसत में फंसी तो लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगा. ट्रेन के भीतर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि द न्यूज पोस्ट नहीं करता है.

    पकड़ाने के डर से चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर

     जानकारी के मुताबिक कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन में चोर एक यात्री का बैग और एक महिला का पर्स लेकर भागने लगा. चोर अपनी जान जोख़िम में डालकर गेट के सहारे चलती ट्रेन के खिड़की पर लटक गया. जब यात्रियों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, तो बछवाड़ा जंक्शन पहुंचने से पहले ही चोर चलती ट्रेन में खिड़की पर लटक गया.जब उसके हाथों ने जवाब दे दिया तो वो लोगों से रो-रोकर जान बचाने की गुहार लगाने लगा.

    बेगूसराय स्टेशन पर लोगों ने पकड़ा

    वहीं  यात्रियों ने उसका हाथ और पैर खिड़की के अंदर खींचकर पकड़े रखा. बछवारा स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने उसे पकड़ा और आसपास यात्रियों की भीड़ जमा हो गई. बछवाड़ा जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर चोर को रेल बछवाड़ा पुलिस को सौंप दिया. हालांकि पुलिस ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर छोड़ दिया. ये घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news