बिहार के ये बीजेपी विधायक दे रहे सांप्रदायिकता को बढ़ावा, पढें विजयादशमी पर बच्चियों को तलवार बांटकर क्या कहा

    बिहार के ये बीजेपी विधायक दे रहे सांप्रदायिकता को बढ़ावा, पढें विजयादशमी पर बच्चियों को तलवार बांटकर क्या कहा

    सीतामढ़ी(SITAMADHI):सीतामढ़ी के बीजेपी विधायक मिथलेश कुमार सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे है.एक बार फिर विधायक मिथलेश कुमार ने आज शारदीय नवरात्र के दशमी के दिन आरएसएस के माध्यम से लड़कियों के बीच तलवार बांट रहे है. इतना ही नही विधायक सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक हथियारों की पूजा करते नजर आए.

    विधायक ने कई विवादित बयान दिया

    वही विधायक ने अपने विवादित बयान में यहां तक कह डाला कि जो समाज के दुराचारी होंगे उनका उसी तलवार से हाथ काट दिया जायेगा.सीतामढ़ी शहर के कपरौल रोड में स्थित एक दुर्गा पूजा समिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमे कई भड़काऊ भाषण भी दिए गए.

    घूम घूमकर तलवार बाटने को लेकर विधायक पहले ही सुर्खिया बटोर चुके है

    वही आपको बताए कि सीतामढ़ी शहर के पूजा समितियों में घूम घूमकर तलवार बाटने को लेकर विधायक पहले ही सुर्खिया बटोर चुके है.सत्ता पक्ष और विपक्ष ने विधायक के इस कार्य पर सवाल उठाया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news