दो पक्षों के विवाद को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था युवक, बदमाशों ने साइन पर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

    दो पक्षों के विवाद को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था युवक, बदमाशों ने साइन पर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

    पटना (PATNA) : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेन्द्र कॉलोनी में दो गुटों  में लड़ाई के बीच एक छात्र को गोली लगने की खबर सामने आ रही है. गोली लगे छात्र की पहचान आशीष कुमार के नाम से की गई है. गोली लगे छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.  पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

    बीएड के छात्र की हत्या

    आशीष के भाई सचिन ने बताया कि उनके घर की गली में दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही थी. इसी बीच वो लोग छत किनारे देखने के लिए गए. उस वक्त उनका भाई भी साथ में ही था. दोनों गुटों में मारपीट होते होते एक गुट ने फायरिंग कर दी जो आशीष के सीने के पास जा लगी. मृतक बरारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनीष सिंह के भाई लाल सिंह को नवगछिया नगर परिषद के चेयरमैन प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव, उसका भाई पप्पू यादव, गनर समेत कई अज्ञात बुरी तरह मार रहे थे. बीच-बचाव में पार्षद मनीष सिंह भी पहुंचे. मारपीट के बीच डब्ल्यू यादव और उसके सहयोगियों ने राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी. दबंगों ने छत पर वीडियो बना रहे लोगों पर भी फायरिंग कर दी. जिसमें एक गोली आशीष को जा लगी. घटना स्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

    कैमरे में कैद पूरी घटना

    इस पूरी घटना के बाद पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है. वीडियो में मारपीट से लेकर फायरिंग के बाद आशीष को गोली लगने की तक की घटना कैद है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, उसकी जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम जांच में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news