छोटी सी बात पर युवक को मिला तालिबानी सजा, पहले किया सिर मुंडन, फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    छोटी सी बात पर युवक को मिला तालिबानी सजा, पहले किया सिर मुंडन, फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    अररिया (ARARIYA): बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र से सनसनी खेड मामला सामने आया है. जहां बरदाहा गांव में नीतीश कुमार का दबंगों ने पहले सिर मुंडन किया, जिसके बाद कान काटे जूते चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाया. इस घटना के बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    दरअसल पूरा मामला जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र का है युवक नीतीश कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थाना में दिए आवेदन में युवक ने उल्लेख किया है की वो बीते 10 जून को रिश्तेदार के यहां घूमने पहुंचा था. जहा शंभू सिंह, विश्वनाथ सिंह ,अर्जुन सिंह ,सुरेश सिंह निवासी बरदहा वार्ड संख्या 1 हथियार के बल पर जबरदस्ती अपने घर ले गए .पीड़ित युवक ने बताया की सभी लोग जबरन उसकी शादी पिंकी (काल्पनिक नाम ) से करवाना चाहते थे. जिसपर माना करने पर सभी ने पहले उसका मुंडन कर दिया और गले में जूते चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया. युवक ने बताया की आरोपियों ने उसका कान काट लिया और 25 हजार रूपए भी छीन लिए. पीड़ित के परिजनों ने कहा की लड़की से बात करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई जबकि लड़की से पूछने पर लड़की ने बताया की वो नही बल्कि उसकी मां बात किया करती थी .उसके बावजूद उनके बेटे के साथ मारपीट किया गया और जुलूस निकाल कर पूरे गांव में उसे घुमाया गया.

    पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले के जांच में जुट गई है. पुलिस के द्वारा थाना कांड संख्या 24/24 दर्ज कर कारवाई शुरू कर दिया गया है.एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया की घटना के संज्ञान में आने के बाद अविलंब दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने कहा की अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news