मांग में सिंदूर डाल फरार हुआ युवक, घरवालों ने पकड़कर करा दी शादी

    मांग में सिंदूर डाल फरार हुआ युवक, घरवालों ने पकड़कर करा दी शादी

    नालंदा(NALANDA): नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के कोर्ट परिसर में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल अस्थावां थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी परशुराम पासवान का पुत्र ज्ञानी कुमार अपनी बहन की परीक्षा दिलाने बिहार शरीफ स्तिथ एक सेंटर आया हुआ था. जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका रहुई थाना क्षेत्र के मननकी गांव निवासी राजकुमार पासवान की पुत्री गुड़िया कुमारी को मिलने के लिए बुलाया. जहां लड़की के घरवालों ने दोनों को मिलते देख लिया और  उनकी शादी करा दी. हालांकि लड़के के परिवार वाले को जब इस बात की भनक लगी तो उन लोगों ने शादी का विरोध किया और कोर्ट मैरिज होने से रोक दिया. जिसके बाद मौका देखा प्रेमी मौके से फरार हो गया.

    ज्ञानी कुमार ने कहा कि वह अपनी बहन की परीक्षा दिलाने बिहार शरीफ आया हुआ था. तभी उसे जबरदस्ती लड़की के परिवार वालों ने बाइक पर बैठा लिया और जबरन कोर्ट ले जाकर शादी करा दी और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया. वहीं लड़की का कहना है कि 6 महीने पूर्व फेसबुक से उन लोगों की दोस्ती हुई थी. जिसके बाद घंटों दोनों में बातचीत होने लगी. आज उसका प्रेमी मिलने के लिए फोन कर बुलाया था. ज्ञानी कुमार काम के सिलसिले में बाहर जाने वाला था तो उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया. जिसके बाद लड़के ने शादी करने के लिए हामी भर दी. तब दोनों मिलकर परिवार के साथ कोर्ट पहुँच गए और शादी रचा ली. लड़के और लड़की पक्ष के बीच हो रही कहासुनी के बीच लड़का मौका देख फरार हो गया. जिसके बाद लड़की वाले भी उसकी खोज में निकल पड़े. इधर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news