सीओ को 40 हजार घूस लेते  निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा, निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर मांगी थी घूस

    सीओ को 40 हजार घूस लेते  निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा, निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर मांगी थी घूस

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर ज़िले में शुक्रवार को निगरानी विभाग की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है. जिले के कुढ़नी अंचल के अंचलाधिकारी पंकज कुमार को पटना निगरानी विभाग की टीम ने उनके आवास से 40 हजार रुपए घूस लेते धर दबोचा.  कुढ़नी प्रखंड के मनकोनी गांव निवासी मिथिलेश यादव के निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सीओ पंकज कुमार ने 50 हजार घूस की मांग की थी. 

    सीओ को 40 हजार घूस लेते  निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा

    जिसे लेकर मिथिलेश यादव ने निगरानी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी. निगरानी की जांच के बाद घूस मांगे जाने का मामला सत्य पाया गया. जिसके बाद शुक्रवार को निगरानी की टीम के साथ मिथिलेश यादव घूस की रकम देने पंकज कुमार के आवास पर पहुंचे.जहां पंकज कुमार ने जैसे ही घूस की रकम थामी वैसे ही निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news