बिहार में अपराधियों का ताडंव जारी! बेखौफ बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से लूटे करोड़ों के गहने, पढ़ें कैसे दिया घटना को अंजाम

    बिहार में अपराधियों का ताडंव जारी! बेखौफ बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से लूटे करोड़ों के गहने, पढ़ें कैसे दिया घटना को अंजाम

    पूर्णिया(PURNIYA): बिहार में चोरी डकैती, हत्या बालात्कार की घटना कोई नई बात नहीं है, यहां रोजाना बेखौफ अपराधी कई संगीन वारदातों को खुलेआम दिनदहाड़े अंजाम देते है. ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई है, जहां अपराधियों ने खुलेआम लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहां तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की लूट की गई गई है.

    इस तरह दिया गया लूट की घटना को अंजाम

    बताया जा रहा है कि अपराधी  खरीदारी करने की नीयत से अंदर घुसा, फिर एक-एक कर पांच से छह की संख्या में अपराधी अंदर घुस गये और धीरे-धीरे सभी एकजुट होकर शोरुम में काम कर रहे सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और करोड़ों के डायमंड,नेकलेस लूटकर फरार हो गयेबताया जा रहा है कि 6 की संख्या में अपराधी आए थे.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और खोजबीन में जुट गई है. आपको बता दें कि शहर के लाइन बाजार काफी भीड़ भरा इलाका माना जाता है, फिर भी अपराधी बेखौफ होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. कही ना कहीं पूर्णिया पुलिस के लिए एक चुनौती सबित होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news