खून से सना चबूतरा और गेट पर पड़ी मां-बेटी की लहूलुहान लाश, मंजर देख दहल उठे लोग, देखें पटना फायरिंग केस का लाइव वीडियो

    खून से सना चबूतरा और गेट पर पड़ी मां-बेटी की लहूलुहान लाश, मंजर देख दहल उठे लोग, देखें पटना फायरिंग केस का लाइव वीडियो

    पटना(PATNA):खून से सना मेन गेट का चबूतरा और दो-दो कदम पर पड़ी मां-बेटी की लहूलूहान लाश इस भयावह मंजर को देखकर आज पटना के लोग दहल उठे.दरअसल आज सुबह पटना सीटी आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हुई दिलदहला देने वाली घटना में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी. इस हमले में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना में घायल धनंजय मेहता का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है.वहीं इस वारदात का लाईव वीडियो सामने आया है, जिसमे दो लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे है.

    सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

     अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया.पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला स्थानीय विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड से जांच करवाई है, साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

    इन दिनों पटना में अपराध बढ़ चुका है

    यह घटना पटना सिटी में लगातार बढ़ते अपराध की ताजा मिसाल है. हाल ही में 24 घंटे के भीतर पटना में 8 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें से 5 की मौत हो गई थी. इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.पुलिस प्रशासन अब पेट्रोलिंग गाड़ियों की जीपीएस के माध्यम से निगरानी करने की योजना पर काम कर रहा है.अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news