इस गांव के लोग हैं मगरमच्छों की झुंड से परेशान, घर से निकलना भी दुश्वार, पढ़ें खबर  

    इस गांव के लोग हैं मगरमच्छों की झुंड से परेशान, घर से निकलना भी दुश्वार, पढ़ें खबर   

    पश्चिम चम्पारण(CHAMPARAN):11 जून को एक बड़ी खबर बिहार के बगहा जिले से आई. जहां रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव के पास दोन नहर किनारे लगातार मगरमच्छ निकलने से लोगों में दहशत फैली है. भावल और सपहीं गांव के मोड़ के बीच लगातार मगरमच्छ निकल रहे हैं. जिनकी संख्या तीन से चार है. ये 8 से 10 फीट तक लंबे है. मगरमच्छों को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. क्योंकि कुछ दिन पहले ही बकरियों को मगरमच्छ ने निवाला बनाया था.

    गांव के लोग हैं मगरमच्छों की झुंड से परेशान

    रिहायशी इलाके में नहर किनारे मगरमच्छ निकलने से मवेशी चारा लानेवालों के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों को अनहोनी की चिंता सता रही है. लिहाजा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है. जिसको लेकर रेंजर के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो गई है. आपको बता दें कि रामनगर के भावल गांव के पास गण्डक नदी से निकलने वाले इन मगरमच्छो के झुंड ने दोन नहर में अपना डेरा जामाया है.ये नहर मुख्य सड़क किनारे स्थित है. जहां अक्सर मवेशियों को चराने के लिए पशुपालक आते हैं और स्नान भी करते हैं.

    घर से निकलना भी हुआ दुश्वार

    इसकी सूचना मिलते ही वीटीआर बेतिया प्रमंडल के रामनगर प्रभारी रेंजर विजय प्रसाद और वनपाल जलेश्वर महतो दल-बल के साथ रेस्क्यू के लिए मौके पर पंहुचे. लेकिन नहर में पानी अधिक होने की वजह से बार बार मगरमच्छ अपने ठिकाना बदलकर गहरे पानी में भाग जा रहे है. इसको देखते हुए वन विभाग ने किसानों औऱ ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ साथ नहरों और  नदियों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news