प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गाँव के लोगों ने कराई शादी

    प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गाँव के लोगों ने कराई शादी

    नालंदा(NALANDA):कहते हैं ना जब आपको प्यार हो जाता है किसी से तो दूरियाँ मायने नही रखती. और प्यार ना ऊँच-नीच, जाति और धर्म की दिवार को नहीं पहचानता है. ऐसा ही मामला नालंदा जिले में सामने आया है. सावन महीने में भोले की नगरी देवघर में आँखें चार हुई और 5 माह बाद बिहार में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में सात फेरें लेकर सदा के लिए एक हो गए.दरअसल नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला निवासी सुरवीन प्रसाद की पुत्री पूनम कुमारी पिछले सावन माह में जल चढ़ाने के लिए देवघर गई थी.

    इसी दौरान उड़ीसा के संबलपुर निवासी महेंद्र मिश्रा के पुत्र विश्वनाथ मिश्रा उर्फ विक्की से जान पहचान हुई. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया. नम्बर मिलने के घंटों दोनों एक दूसरे से बात करने लगे. बात करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे. हालांकि युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. 5 माह तक दोनों मोबाइल पर बात करने के बाद सोमवार को युवती ने युवक को मिलने के लिए बिहारशरीफ बुलाया. जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने दोनों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करा दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news