हे राम ! मंडप में ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन की मांग भरते ही दूल्हे का हो गया स्वर्गवास

    हे राम !  मंडप में ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन की मांग भरते ही दूल्हे का हो गया स्वर्गवास

    भागलपुर(BHAGALPUR): लोग कहते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ऊपरवाला ही  बनाकर धरती पर भेजता है. किसके कितने दिन किसके साथ रहना है. ये इंसान नहीं बल्कि उसका भाग्य रेखा तय करता है. जब आपको किसी के साथ जीना नहीं लिखा होता है. तो मंडप तक जाकर भी लोग बिछड़ जाते हैं. एक ऐसी ही दर्दनाक खबर बिहार के भागलपुर जिले से आई है. जिसमे दुल्हन की मांग भरने के महज एक घंटे बाद ही दुल्हे ने दम तोड़ दिया.

    खुशियों की शोर चीखने-चिल्लाने की आवाज में बदली 

    चारों तरफ घर में शहनाई की धुन और शादी के गीत गाए जा रहे थे. वहीं देखते ही देखते खुशियों का शोर चीखने-चिल्लाने की आवाजें में बदल गया. क्योंकि शादी के एक घंटे बाद ही दुल्हे की मौत हो गई. आपको बता दें कि बड़ी ही खुशियों के साश लड़केवाले बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे. शहनाइयां बजी, बारात आई, दूल्हा और दुल्हन ने वरमाला ने एक दूसरे को गले में वरमाला डाला, दुल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा. रीति रिवाज से दोनों की धूमधाम से शादी संपन्न हुई. लेकिन देखते ही देखते ये खुशी मातम में बदल गई. दूल्हा शादी के बाद जोड़े में ही ब्रश करके बाथरूम से बाहर निकला और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. और थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया.

    सिंदूरदान के कुछ देर बाद हुई दुल्हे की मौत

    ये ह्रदय विदारक मामला बुधवार की देर शाम भागलपुर के मातेश्वरी विवाह भवन का है. जहां  झाबुआ कोठी खंजरपुर से बारात पहुंची. विवाह कार्यक्रम का आयोजन जोर शोर से चल रहा था. विधि विधान के साथ दूल्हा दुल्हन ने अग्नि के फेरे लिये. और सिंदूरदान का रस्म पूरा हुआ. उसके कुछ देर बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    हार्ट-अटैक से जताई जा रही है मौत की आशंका

    आपको बता दें कि  30 वर्षीय दूल्हा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था. वहीं दूल्हे के चाचा दीपक कुमार झा ने बताया कि हम लोग धूमधाम से शादी के माहौल में मस्ती कर रहे थे. अचानक खबर आई कि मेरे भतीजे विनीत प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई. और जब हम लोगों ने जाकर देखा तो उसकी तबीयत हद से ज्यादा बिगड़ चुकी थी. फिर हम लोगों ने मायागंज अस्पताल जाकर देखा तो चिकित्सक ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news