बिहार में बालू तस्करों के हौसले बुलंद! छापेमारी करने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़कर पीटा, कई पुलिसकर्मी घायल

    Bihar News:बिहार के भागलपुर में अवैध बालू परिवहन कर रहे माफियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिसकर्मियों को तस्करों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है

    बिहार में बालू तस्करों के हौसले बुलंद! छापेमारी करने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़कर पीटा, कई पुलिसकर्मी घायल

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार में शराब तस्करों और बालू तस्करों के हौसले बुलंद है, यही वजह है कि आये दिन छापेमारी करने गई प्रशासन की टीम पर इनकी ओर से मारपीट की जाती है.ताजा मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है.जहां अवैध बालू परिवहन कर रहे माफियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिसकर्मियों को तस्करों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है.जिसका लाइव तस्वीर भी सामने आई है.आपको बताये कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी विशाल आनंद के नेतृत्व में जगदीशपुर पुलिस टीम ने अवैध बालू परिवहन कर रहे माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची.जहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने में कामयाब तो रही लेकिन, बाद में माफिया ने पुलिस पर ईट पत्थर से हमला कर ट्रैक्टर को छुड़ा लिया.

     छापेमारी करने गई पुलिस टीम को दौड़ा दौड़कर पीटा

     प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में दो जवान मनोहर पासवान और बिट्टू कुमार को सिर में माफिया ने लाठी मारी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है.बताया जा रहा है कि पुलिस अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए कोला खुर्द गांव गई थी. पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ भी लिया था, लेकिन ट्रैक्टर पकड़ने से नाराज बालू माफिया ने अपने 20 सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पर पत्थर भी फेंका गया. इस हमले के बाद पुलिस की दूसरी टीम भी इलाके में पहुंची इसके बाद बालू माफिया इधर-उधर भाग कर जान बचाई. इस मामले में पुलिस एक भी माफिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     बताया जा रहा है कि घटना के मुख्य आरोपी सौरव यादव की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है,और उनसे पूछताछ कर रही है.प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विशाल आनंद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लोडेड ट्रैक्टर को जप्त किया.भागलपुर के सिटी एसपी डॉ के रामदास ने बताया कि सीनियर एसएससी के निर्देश पर टीम गठित कर तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है,वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news