पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, तभी आ गई बिजली, मौत के बाद लोगों ने जेई का कर दिया ये हाल

    Sitamarhi news today:बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.जहां बिजली विभाग की एक कथित बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली, जिसके बाद पूरे इलाके में हालात बेकाबू हो गए

    पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, तभी आ गई बिजली, मौत के बाद लोगों ने जेई का कर दिया ये हाल

    सीतामढ़ी(SITAMARHI):बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.जहां बिजली विभाग की एक कथित बड़ी लापरवाही ने एक लाइनमैन की जान ले ली, जिसके बाद पूरे इलाके में हालात बेकाबू हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल सड़क जाम की, बल्कि मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर की भी जमकर पिटाई कर दी.घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान लाइनमैन बिंदेश्वर शाह के रूप में हुई है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

     जानकारी के अनुसार, बिंदेश्वर शाह खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़े थे.बताया जा रहा है कि उन्होंने काम शुरू करने से पहले विभाग से आधिकारिक तौर पर शटडाउन लिया था.नियमतः, शटडाउन के दौरान बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद होनी चाहिए थी लेकिन विभाग के भीतर तालमेल की भारी कमी या घोर लापरवाही के कारण मरम्मत कार्य के दौरान ही अचानक बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई.करंट की चपेट में आने से बिंदेश्वर शाह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जैसे ही यह खबर फैली सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण सड़कों पर उतर आए.आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

     मौत के बाद लोगों ने जेई को भरदम पीटा

     इसी बीच जब विभाग के जूनियर इंजीनियर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, तो उग्र भीड़ का गुस्सा उन पर फूट पड़ा. लोगों ने जेई को घेरकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news