महागठबंधन की बैठक हुई सम्पन्न, भाजपा को पराजित करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता उपचुनाव में करेगा कैम्प

    महागठबंधन की बैठक हुई सम्पन्न, भाजपा को पराजित करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता उपचुनाव में करेगा कैम्प

    पटना(PATNA): राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक खत्म बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा को पराजित करने के लिए महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता कल से उपचुनाव में कैंप करेगा महागठबंधन का एक-एक नेता जनता के बीच हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कल से पार्टी के सभी नेता उपचुनाव में कैम्प करेंगे. वहीं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प लिया है कि उपचुनाव में सभी लोग कल से काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को यहां से उखाड़ फेंकेंगे और 2024-25 का एक बड़ा संदेश देंगे. उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने संकल्प ले लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे.

    भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि आज महागठबंधन की बैठक में एक बड़ा फैसला ले लिया गया है. फैसला लिया गया है कि जनता के बीच महागठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता तो जाएगा ही और उपचुनाव में भी सभी लोग कल से लगेंगे और फासीवादी ताकतों को सबक सिखाएंगे.

     



    Related News