जमुई(JAMUI): जिले के नागी डैम झाझा में शिक्षक और शिक्षक पुत्र का मिला शव,जानकारी अनुसार झाझा थानाक्षेत्र के बाराजोर निवासी इकबाल अंसारी अपने पुत्र अरहान अंसारी को लेकर हर रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और घर नहीं लौटे जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया.
सुबह की शैर बनी आखरी सफर, छानबीन जारी
घंटों बीत जाने के बाद पुलिस की DIU टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आज दोपहर करीब 1 बजे यह जानकारी मिली कि नागी डैम में शव देखा गया है जिसके बाद झाझा पुलिस और मृतक शिक्षक के परिजन नागी डैम पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला.स्थानीय लोग और परिजनों का कहना है कि यह घटना इतनी आसान नहीं है और सिर्फ डूबने मात्र से शिक्षक और उसके पुत्र की मौत नहीं हुई है.
पिता- पुत्र की मौत से इलाके में पसरा सन्नाटा
इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह लग रहा है कि पुत्र शौच के लिए गया होगा और उसको डूबता देख पिता बचाने की कोशिश करने गए और इस क्रम में डूब गए.हालांकि इस मामले में पुलिस गंभीरता से छानबीन करने में जुटी है. इधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


