केंद्र ने बिहारवासियों को दिया खास उपहार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना जंक्शन से 3 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस' समेत 7 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

    केंद्र ने बिहारवासियों को दिया खास उपहार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना जंक्शन से 3 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस' समेत 7 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

    पटना (PATNA) : बिहार को सोमवार को रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात मिली है.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना जंक्शन से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और कई सांसद मौजूद रहे. 

    कार्यक्रम के दौरान पटना जंक्शन से खुलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत की गई, जिससे आम यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि पटना और भागलपुर में रिंग नेटवर्क बनाने की दिशा में सरकार जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगी. इस नेटवर्क के बन जाने से दोनों शहरों में ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. 

    वहीं, नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा को मेन लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने नवादा और पावापुरी के बीच रेल लाइन निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी. 

    दीपावली और छठ से पहले मिली यह सौगात बिहारवासियों के लिए न केवल यात्रा सुविधाओं में बढ़ोतरी करेगी, बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news