तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ का मामला, सत्यता की जांच में सही पाये जाने पर हरकत में आई पुलिस, पढ़ें पूरा मामला  

    तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ का मामला, सत्यता की जांच में सही पाये जाने पर हरकत में आई पुलिस, पढ़ें पूरा मामला

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):मुजफ्फरपुर से तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिसको लेकर काफी विवाद हुआ है. जहां खालीकनगर गौरिहार पंचायत के लोगों का आरोप है कि तिरंगे से छेड़छाड़ की गई है. इसमें अशोक चक्र की जगह चांद और तारे लगाये गये हैं.

    तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

    ये झंडा पंचायत के गंज गौरिहार गांव के वार्ड 4 निवासी बदरुल हसन के घर पास सड़क के किनारे लगाया गया है. इस झंडे को फहराने का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद बरियारपुर ओपी प्रशासन अलर्ट मोड पर आई और वहां पहुंचकर झंडे को उतार लिया. जब ये मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया.

    सत्यता की जांच में सही पाया गया वीडियो

    वहीं जब पुलिस ने जब इस वीडियो और फोटो की सत्यता की जांच की, तो  वो सही पाया गया. इस संबंध में बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि विकृत झंडा लगाए जाने का मामला आया है इस मामले मे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news