“विकसित बिहार के नये अध्याय की शुरुआत- निशांत कुमार”, पटना में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग

    “विकसित बिहार के नये अध्याय की शुरुआत- निशांत कुमार”, पटना में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग
    पटना : जेडीयू में जल्द ही बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पार्टी में औपचारिक एंट्री की तैयारी पूरी कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक रविवार को जेडीयू मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है.

    सूत्रों के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी में उन्हें अहम जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी और मायूसी देखी जा रही थी ऐसे माहौल में निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री की चर्चा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है.

    पटना में इसका असर भी दिखाई देने लगा है. जेडीयू कार्यालय से लेकर शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों तक बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं. इन होर्डिंग्स पर लिखा है “विकसित बिहार के नये अध्याय की शुरुआत – निशांत कुमार” पार्टी से जुड़े नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार के आने से संगठन को नई दिशा और नई पीढ़ी का नेतृत्व मिल सकता है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news