नवादा में पेड़ से टकराई थार, जदयू विधायक वीभा देवी के बेटे अखिलेश यादव की मौत

    नवादा में पेड़ से टकराई थार, जदयू विधायक वीभा देवी के बेटे अखिलेश यादव की मौत

    नवादा (NAWADA) : पूर्व राज्य मंत्री राजबलभव प्रसाद यादव एवं जदयू विधायक वीभा देवी के बेटे अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि पथरा इंग्लिश गांव में गुरुवार की दोपहर उनकी थार गाड़ी एक विशाल बरगद के पेड़ टकरा गया था.

    जिससे अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना में मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई.

    घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही घटना की सूचना मिलते ही उनके चाहने वाले व परिजन पथरा इंग्लिश गांव पहुंच कर उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए.



    Related News