तेज प्रताप के 'जयचंद' ट्वीट पर बोले तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय सर्वोपरि, निजी जीवन पर नहीं करूंगा टिप्पणी

    तेज प्रताप के 'जयचंद' ट्वीट पर बोले तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय सर्वोपरि, निजी जीवन पर नहीं करूंगा टिप्पणी

    पटना(PATNA): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता से पटना लौटे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के विवादित ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी.जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर पार्टी में "जयचंद" होने की बात कही है, तो तेजस्वी ने संयमित लहजे में जवाब देते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो निर्णय लिया है, वह पार्टी और बिहार की भलाई के लिए लिया गया है. उनका निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है. मैं इस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करूंगा और न ही किसी की निजी जिंदगी पर बोलूंगा.

    सरकार पर किया तीखा हमला

    तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को पूरी तरह फ्लॉप करार देते हुए कहा कि राज्य में न स्वास्थ्य व्यवस्था सही है, न लॉ एंड ऑर्डर, और न ही शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार है.बिहार में हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी हो रही है.सचिवालय के सामने, फ्लाईओवर के नीचे, यहां तक कि मुख्यमंत्री के घर के पास भी गोलियां चल रही है. अपराधियों का बोलबाला है और सरकार पूरी तरह अराजकता में डूबी है.तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दोनों पोलिटिकल कार्यक्रमों और चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जनता की पीड़ा सुनने और पीड़ित परिवारों से मिलने का वक्त किसी के पास नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news