AIMIM नेताओं से मिले तेजस्वी यादव, बोले महागठबंधन जीतेगा राज्यसभा चुनाव

    AIMIM नेताओं से मिले तेजस्वी यादव, बोले महागठबंधन जीतेगा राज्यसभा चुनाव

    पटना : बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बैठक में काफी सकारात्मक बातचीत हुई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि महागठबंधन चुनाव जीतेगा.

    चर्चा बेहद पॉजिटिव रही

    मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एआईएमआईएम नेताओं के साथ चर्चा बेहद पॉजिटिव रही. उन्होंने यह भी बताया कि 15 तारीख को वह एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल होने जाएंगे.

    जीत महागठबंधन की होगी

    तेजस्वी यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार राज्यसभा चुनाव में जीत महागठबंधन की होगी.

     



    Related News