तेजस्वी ने एमवी गंगा विहार क्रूज की शुरुआत की, गंगा की लहरों के बीच लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे आनंद 

    तेजस्वी ने एमवी गंगा विहार क्रूज की शुरुआत की, गंगा की लहरों के बीच लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे आनंद

    पटना(PATNA): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज एमवी गंगा विहार की शुरुआत की है. एमवी विहार की शुरुआत होने से पटना और बिहार वासियों को बेहतर सेवा मिलेगी ताकि बिहार के लोग बर्थडे या फिर किसी उत्सव पर इसका लुत्फ उठा सकें. अब पटना और पूरे बिहार के लोग गंगा की लहरों के बीच लजीज व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे. डबल डेकर एमवी गंगा विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

    पर्यटन विभाग लगातार प्रयासरत है कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूरिस्ट आए. इसको देखते हुए विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रही है और बहुत सारे ऐसे साइट्स हैं. बिहार में पर्यटन को देखते हुए पर्यटक की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है. एमवी गंगा विहार में एक साथ 48 लोगों के बैठने और पार्टी करने की व्यवस्था की गई है. रूफटॉप लोन भी बनाए गए हैं जिसे खुले आसमान के नीचे गंगा की लहरों का लुफ्त उठाया जा सकता है. 

    गंगा विहार के लिए और भी वोटों की शुरुआत की जाएगी और गंगा में वाटर स्पोर्ट्स को देखते हुए एक इंटरनेशनल लेवल के वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था भी पर्यटन विभाग की ओर से कराई जाने की बात चल रही है. ताकि लोगों को गोवा और अंडमान में होने वाले वाटर स्पोर्ट्स कार लूट पटना में बिहार में लोगों को मिल सके. सेफ्टी को देखते हुए और तमाम चीजों को लेकर अभी बातचीत चल रही है इस पर जल्दी काम होगा. 



    Related News