RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता मामले पर तेजस्वी का सीएम पर हमला, कहा तानाशाह हो गए हैं नीतीश कुमार, लेकिन न्यायालय पर है भरोसा

    RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता मामले पर तेजस्वी का सीएम पर हमला, कहा तानाशाह हो गए हैं नीतीश कुमार, लेकिन न्यायालय पर है भरोसा

    पटना(PATNA):आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग न्यायालय का शुक्रिया अदा करते हैं.हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि इंसाफ मिलेगा. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ पलटू राम कहने से किसी भी सदस्य का आप सदस्यता कैसे ले सकते हैं. सुनील सिंह पर सिर्फ यही आरोप है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटू राम बोले हैं. यह हर कोई बोलता है तो क्या सभी लोगों की सदस्यता खत्म कर सकते है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तानाशाही रवैया अपना रहे हैं यदि इस तरह तानाशाह जैसे रवैया अपनाए गए तो सदन में कोई बचेगा ही नहीं.

    पढ़ें क्या और कब का है मामला

    आपको बताये कि साल 2024 में विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के आरोप में बिहार विधान परिषद की आचार समिति ने लालू के करीबी और आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी थी, जिसके बाद सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद की खाली सीट के उपचुनाव के परिणाम पर बुधवार को रोक लगा दी है. यह निर्णय आरजेडी के पूर्व MLC सुनील सिंह की याचिका पर लिया गया. चुनाव का परिणाम गुरुवार को घोषित होना था.

    पढ़ें इस मामले पर कोर्ट ने क्या कहा है

    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने कहा कि जब तक इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक परिणाम जारी नहीं होगा. गुरुवार को इस मामले में आगे सुनवाई होगी. सुनील सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश की. गौरतलब है कि विधान परिषद की आचार समिति की अनुशंसा के बाद सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी, उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.इस बीच खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को 3 बजे शाम तक नाम वापसी का समय निर्धारित है.इसके बाद इकलौते नामांकन करने वाले जदयू प्रत्याशी ललन प्रसाद को प्रमाण-पत्र दिया जाना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news