UPSC में 141वां रैंक लाने वाले प्रिंस राज को तेज प्रताप ने पटना का डीएम बनाने का किया वादा, पढ़ें क्या कहा

    Hajipur, Bihar
    UPSC में 141वां रैंक लाने वाले प्रिंस राज को तेज प्रताप ने पटना का डीएम बनाने का किया वादा, पढ़ें क्या कहा

    हाजीपुर(HAJIPUR):वैशाली जिला के हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की अनोखी तस्वीर सामने आयी है. जहां यूपीएससी में 141 में रैंक लाने वाले वैशाली जिला के बिदुपुर प्रखंड के रहनेवाले प्रिंस राज के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेज प्रताप पहुंचे थे. इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने प्रिंस राज को कहा कि अभी तो आप ट्रेनिंग में जाएगा तब तक हम बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे फिर आपको पटना का डीएम हम बनवाएंगे.तेज प्रताप यादव यही नहीं रुक उन्होने कहा कि सामाजिक न्याय की जीत असल में अभी हुआ है.

    प्रिंस राज ने अपनी काबिलियत साबित किया है-तेजप्रताप

      तेज प्रताप ने कहा कि पहले हम लोगों के बाप दादाओ के साथ जिस तरीके से व्यवहार होता था भली भाती सब लोग जानते है.आप मेहनत करके किसी भी लाइन में बिहार का कोई भी नौजवान चाहे वह क्रिकेट खेलते हो डीएम हो कलेक्टर हो डॉक्टर हो किसी भी लाइन में जाता है तो अलग राज्य के लोग उसको हीन भावना से देखने का काम करते है. बिहार में वह बात है जो प्रिंस राज जी ने यह साबित करने का काम किया है. किस तरीके से इन्होंने इस के लिए तैयारी किया मेहनत किया इन्होंने हर तरीके के परेशानियों को फेस किया होगा यहां तक इन्होंने पहुंचने का काम किया है.

    पढ़ें क्या कहा

    तेज प्रताप ने कहा कि मेरी तरफ से और संगठन की तरफ से इनको बहुत-बहुत बधाई हो. यह पूरा कार्यक्रम हाजीपुर के गांधी आश्रम स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था जिसमे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे थे. वहीं प्रिंस राज के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे. तेज प्रताप यादव के द्वारा प्रिंस राज के साथ उनके माता-पिता को भी तेज प्रताप ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और बधाई दिया है,तो तेज प्रताप को राजद कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह पर हाजीपुर पहुंचने पर स्वागत किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news