तेजप्रताप ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा विधायक को घर परिवार छोड़कर लोगों की करना चाहिए मदद, सिर्फ नाच रहा है, गा रहा है...

    तेजप्रताप ने तेजस्वी को दी सलाह, कहा विधायक को घर परिवार छोड़कर लोगों की करना चाहिए मदद, सिर्फ नाच रहा है, गा रहा है...

    TNP DESK- बिहार में RJD पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव लगातार बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव इसी दौरान अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे. तेजप्रताप ने कहा कि यहां के लोग मदद मांग रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. हम बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री बांटने आए हैं. हमारे साथ डॉक्टर की टीम भी पहुंची है. इस दौरान उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है तेजप्रताप ने आगे कहा कि यहां के विधायक को भी समय निकालकर यहां के लोगों से मिलना चाहिए और घर परिवार छोड़कर यहां के लोगों का दुख दर्द को समझना चाहिए.  तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार को फेल बताया तो अपने भाई तेजस्वी यादव को भी बारे में कहा कि वह भी फेल है कोई यहां तक नहीं पहुंचा सिर्फ नाच रहा है और गा रहा है. 

    अचानक से तेज प्रताप यादव के राघोपुर की दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि तेज प्रताप यादव द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना और मदद पहुंचाना उनकी राजनीतिक गलियों में कद और भी बढ़ सकती है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी कुछ नुकसान पहुंच सकती है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news