मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा ने दी जान, पटना के बाढ़ में दर्दनाक घटना

    बाढ़ (BARH) : पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बुढनीचक गांव में मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली.  मैट्रिक एग्जाम में गणित विषय में क्रॉस लगने पर छात्रा अंजली कुमारी काफी तनाव में थी. वह जन्म से ही दोनों पैर से दिव्यांग थी उसे दो साल से दिव्यांग राशि भी सरकार से नहीं मिला था.

    परिवार में मातम

    अंजली के पिता धर्मवीर खेती करते हैं. परिवार को उम्मीद थी कि बेटी को पास करने पर सरकार से कुछ पैसा भी मिलेगा. रिजल्ट आने के बाद पिता ने अगली बार कड़ी मेहनत कर परीक्षा देने का भरोसा दिया था.परिजनों ने बताया कि घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद घर में आराम कर रहे थे. अंजली का कमरा अंदर से बंद था. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तब लोगों को शक हुआ. परिवार के लोगों ने किसी तरह उसका दरवाजा खोला तब अंजली को बिस्तर पर मृत पड़े देखा. परिवार के लोगों में मातम पसरा है.

    थाना अध्यक्ष ने बताया मामले की जानकारी नहीं

    आस पास के लोग घर पर सांत्वना देने के लिए जमा हो गए. अंजली की मौत की खबर से आस पास के लोग भी काफी सदमे में हैं. वहीं परिजनों ने कानूनी मामलों में नही उलझने को लेकर आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को जुगाड़ गाड़ी से गंगा नदी में प्रवाह कर दिया. थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही मिली है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news