STET Commerce: शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या हैं इनकी मांग

    STET Commerce: शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या हैं इनकी मांग

    पटना(PATNA): बिहार में एसटीईटी कॉमर्स की परीक्षा लेने और रिजल्ट जारी नहीं करने के विरोध में राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इनकी मांग है कि कैंसिल परीक्षा फिर से लिया जाये और जितनी जल्दी हो सके रिजल्ट जारी किया जाये. 

    विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है

    आपको बताये कि शिक्षक अभ्यर्थियों ने विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर के बाहर घेराव किया. और प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि हमें सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. और हमें अब आश्वासन नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए. इसके साथ ही रिजल्ट बीपीएससी के नोटिफिकेशन जारी होने से पहले चाहिए. ताकि हम शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सके. 

    विद्यालय परीक्षा समिति का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं अभ्यर्थी

    वहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि लगातार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं. लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर कहते हैं कि आप लोग अखबार देखिए. अखबार में नोटिफिकेशन निकाला जाएगा. 

    अभ्यर्थियों कर रहे हैं रीएग्जाम लेकर जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

    अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है. हम लोग पूरी तरह से त्रस्त है. हमारी मांग है कि जो रिजल्ट है वह जारी किया जाए. और 2 सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. उसका रीएग्जाम लेकर जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जाए. वरना हम बीपीएससी की ओर से आने वाले वैकेंसी में शामिल नहीं हो पायेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news