बेगूसराय में तेज रफ्तार कार का कहर जारी, गंगा स्नान कर लौट रही महिला को रौंदा

    बेगूसराय में तेज रफ्तार कार का कहर जारी, गंगा स्नान कर लौट रही महिला को रौंदा

    बेगूसराय(BEGUSARAI): जिले में लगातार तेज रफ्तार का कहर जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मारुति वैन ने गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु महिला को रौंद दिया, जिससे श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारुति वैन ने महिला श्रद्धालु को रौंदा और मौके से कार लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

    गंगा स्नान कर अपने घर लौट रही थी महिला

    बता दें कि घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी पंचवटी चौक स्थित एनएच 28 के समीप का है. मृतिका महिला की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 3 वार्ड नंबर 10 के रहने वाले राम प्रकाश राय के 52 वर्षीय पत्नी हीरा देवी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि आज सुबह तकरीबन 5:00 बजे झमतिया गंगा घाट से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रही थी और रानी पंचवटी चौक स्थित एनएच 28 सड़क को पार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार मारुति वैन ने उन्हें रौंद दिया. जिससे श्रद्धालु महिला हीरा देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बछवारा थाने पुलिस को दी. मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news