किशनगंज: सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस की छापेमारी, मचा हड़कंप 

    किशनगंज: सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस की छापेमारी, मचा हड़कंप

    किशनगंज (KISHANGANJ): किशनगंज सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा आज छापेमारी की जा रही है.मालूम हो कि आर्थिक अपराध इकाई इनके किशनगंज स्थित सरकारी आवास,पटना और छपरा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आर्थिक अपराध इकाई द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है.

    आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड

    अभिषेक कुमार रंजन  के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में आर्थिक माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 5 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई की जा रही है.

    पांच अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

    प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, नगर थाना किशनगंज के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल एक करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 115.66% अधिक है.इस क्रम में मंगलवार को रंजन के पटना, छपरा एवं किशनगंज, अवस्थित कुल 5 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news