कुछ दल वोट की राजनीति के लिए करते हैं ऐसे कार्यक्रम : मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    Some parties organise such programmes for vote bank politics: Minister Ashok Chaudhary targets the opposition | कुछ दल वोट की राजनीति के लिए करते हैं ऐसे कार्यक्रम : मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ दल केवल वोट की राजनीति के लिए ऐसे कार्यक्रम करते हैं, लेकिन जनता सब जानती है कि किसने वास्तव में उनके आदर्शों पर काम किया है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर बढ़ रहे हैं आगे

    मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय, सादगी और गरीबों के उत्थान का जो रास्ता दिखाया था, उसी मार्ग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.

    मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    अशोक चौधरी ने कहा कि केवल पुण्यतिथि मनाने से किसी के विचारों को सम्मान नहीं मिलता, बल्कि उनके सिद्धांतों को धरातल पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता में रहकर कुछ ठोस काम नहीं किया, वे आज राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी कर रहे हैं.

    उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे पर प्रतिबद्ध है तथा कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

     



    Related News