सीतामढ़ी : दो लाख रुपए घूस लेते विजलेंस ने ड्रग इंस्पेक्टर को दबोचा, जांच के नाम पर मांग रहे थे घूस 

    सीतामढ़ी : दो लाख रुपए घूस लेते विजलेंस ने ड्रग इंस्पेक्टर को दबोचा, जांच के नाम पर मांग रहे थे घूस

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): सीतामढ़ी में विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते ड्रग इंस्पेक्टर को रंगे हाथ उनके आवास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ड्रग इंस्पेक्टर की पहचान नवीन कुमार के रूप में की गई है. छापेमारी ड्रग इंस्पेक्टर के शहर के पासवान चौक स्थित किराए के मकान पर की गई है. जहां से ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को दो दवा दुकानदारों से बतौर रिश्वत के दो लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया. पटना विजलेंस टीम के डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है. 

    2 लाख रुपये की मांग की थी 

    विजलेंस डीएसपी ने बताया की शहर के दवा व्यवसाई मुकेश कुमार और विनोद कुमार से दुकान का भौतिक सत्यापन को लेकर बतौर रिश्वत 75 हजार और 2 लाख रुपया की मांग की गई थी. जिसकी शिकायत पीड़ित दुकानदारों द्वारा विजलेंस से की गई. जहां दोनों दुकानदार ड्रग इंस्पेक्टर को उनके किराए के आवास पर रिश्वत देने पहुंचे थे. जहां ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत की राशि थामते ही डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में पहुंची विजलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. 



    Related News