सीतामढ़ी (SITAMARHI): बिहार के सीतामढ़ी को अपराध मुक्त जिला बनाने को लेकर इलाके के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बड़ी कारवाई की है. एसपी ने जिले के डेढ़ सौ कुख्यातो की सूची तैयार की है. जिनके गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है.
इसके अलावा जिले के सभी डीएसपी और थानों को तत्काल इसपर कार्य शुरु करने का आदेश दिया है. इसी क्रम में पुलिस ने दर्जनों मामले के वांक्षित कुख्यात कन्हाई सिंह उर्फ अरविंद सिंह को रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. जिसके निशानदेही पर पुलिस में उसके घर से दो किलो चरस जैसा पदार्थ और 10 हजार नेपाली नोट बरामद किया है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


