मैट्रिक की परीक्षा में शेखपुरा का रुम्मन अशरफ बना बिहार टॉपर, सेना में बनना चाहता है अफसर 

    मैट्रिक की परीक्षा में शेखपुरा का रुम्मन अशरफ बना बिहार टॉपर, सेना में बनना चाहता है अफसर

    शेखपुरा(SHEKHPURA): मैट्रिक का रिजल्ट आते ही जहां छात्रों के खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं शेखपुरा के इस्लामिया स्कूल में पढ़ने वाले 1 छात्र ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. दरअसल इस्लामी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र रुम्मन अशरफ ने बिहार में पहला स्थान हासिल किया है. सूबे में 489 अंक लाकर रुमान अशरफ ने टॉप किया है. वह भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं.

    बता दें कि इस्लामिया उच्च विद्यालय के दो और विद्यार्थी भी टॉप टेन में शामिल हुए हैं. रिजल्ट आने के बाद इस्लामिया स्कूल के शिक्षकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शिक्षकों के द्वारा छात्र को बधाई दी जा रही है.

    रुम्मन शेखपुरा के चकन्द्रा गांव का निवासी बताया गया है. इस छात्र के पिता भी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं. रुम्मन शेखपुरा के अहियापुर में रहकर पढ़ाई लिखाई करता है. बिहार टॉपर बनने पर शेखपुरा डीएम ने भी छात्र को बधाई दी है और कहा है कि छात्र ने पूरे बिहार में जिले का नाम रौशन किया है. इस मौके पर छात्र और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे के प्रति खुशियाँ जाहिर की है. साथ ही छात्र रुम्मन ने बताया है की परीक्षा में सफलता मिलना उनके मेहनत का फल है जबकि वे और कड़ी मेहनत कर देश की सेवा करना चाहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news