शेखपुरा: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने किराए के मकान में लगाई फांसी,पढ़ें आत्महत्या की वजह  

    Sheikhpura, Bihar
    शेखपुरा: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने किराए के मकान में लगाई फांसी,पढ़ें आत्महत्या की वजह

    शेखपुरा(SHEKHPURA):बिहार के शेखपुरा जिले में स्थित बाजितपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदस्य अस्पताल भेज दिया.

    इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने किराए के मकान में लगाई फांसी

     जानकारी के मुताबिक छात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज की सेकंड एयर की बीटेक इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट की स्टूडेंट थी, और शेखपुरा के संस्कार पब्लिक स्कूल के पास एक किराए के मकान में रहती थी. वहीं मृत छात्रा की पहचान सीतामढ़ी के सरैया गांव निवासी श्वेता भारती के रूप में की गई है. उसने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news