शर्मसार! छात्राओं से अश्लील हरकत करता था शिक्षक, जब बच्चियों ने की शिकायत तो आरोपी शिक्षक फरार, प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

    शर्मसार! छात्राओं से अश्लील हरकत करता था शिक्षक, जब बच्चियों ने की शिकायत तो आरोपी शिक्षक फरार, प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

    मुज़फ्फरपुर (MUZAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरु शिष्या के रिश्ते को तार तार करने का बड़ा गंभीर मामला सामने आया है. जहां पर स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर आरोप है कि वह पढ़ाई के दौरान में स्कूल में पढ़ने वाली कई बच्चियों के साथ सिर्फ अश्लील हरकतें ही nhi करता है बल्कि वह छेड़छाड़ किया करता है. जिसके बाद परिजन को बच्चियों ने अपनी पूरी दासता और शिक्षक की कुकृत्य से अवगत कराया है. वही मामले की जानकारी के बाद आरोपी शिक्षक मो कासिम अंसारी मौके से बहाना बनाकर के फरार बताया जा रहा है , इसकी पुष्टि स्कूल के प्राचार्य ने किया है. पूरा यह मामला के जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के पियर थाना इलाके के एक मध्य विद्यालय की बताई गई है.

    शिक्षक स्कूल से फरार

    पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी स्कूल से लौटने के बाद रोते हुए आई और सारा वाकया बताया , इस तरह जानकारी मिलने पर अगले दिन हमलोग स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर ने कहा कि वह शिक्षक आज नहीं आये हैं, हेडमास्टर ने जांच करने का आश्वासन दिया है .

    एसडीएम ने जांच का दिया आदेश

    पूरे मामले में एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया की पियर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की बच्चियों के साथ में अनैतिक और छेड़खानी किया जाने से संबंधित एक शिक्षक की शिकायत मिली है. मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच कराया जा रहा है. इसके लिए आवेदन स्कूल के प्राचार्य और संबंधित थाने को दिए गए हैं. मामले की जांच के बाद सत्यता पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news