शर्मनाक! रेप पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटा, देखते रहे ग्रामीण

    Gaya, Bihar
    शर्मनाक! रेप पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटा, देखते रहे ग्रामीण

    पटना (PATNA) : गया में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता के घर उसका इलाज करने आए ग्रामीण डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटा गया. हालांकि, जब तक 112 की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी भागने में सफल हो चुके थे. पीड़ित डॉक्टर को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालांकि, जब डॉक्टर की पिटाई हो रही थी, तो ग्रामीण हैरानी से देख रहे थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की.

    आपको बता दें कि यह मामला गुरपा थाना क्षेत्र का है, आपको बता दें कि 2021 में इसी घर की एक लड़की के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया था, और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, हाल ही में पीड़िता ने कोर्ट में गवाही दी थी, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, आरोपी लगातार केस उठाने की धमकी दे रहा था, आज घर की एक महिला बीमार हो गई जहां पास के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया, जब इलाज के दौरान आधा दर्जन से अधिक आरोपी घर में घुस आए और मारपीट करने लगे, सभी बदमाशों ने डॉक्टर को घर का सदस्य समझकर पीटते हुए बाहर निकाला और पेड़ से बांधकर पीटा, पिटाई से डॉक्टर लहूलुहान हो गया. फिलहाल पुलिस सभी बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news