शिक्षकों के समर्थन में उतरे विजय सिन्हा और शाहनवाज हुसैन, कहा शिक्षकों की अशांति मतलब भविष्य की अशांति

    शिक्षकों के समर्थन में उतरे विजय सिन्हा और शाहनवाज हुसैन, कहा शिक्षकों की अशांति मतलब भविष्य की अशांति

    भागलपुर (BHAGALPUR) : बिहार के शिक्षक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हुए है. माध्यमिक शिक्षक संघ के  बैनर तले पिछले 9 दिनों से शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव सरकार के द्वारा किए जाने के विरोध में समाहरणालय परिसर में धरना का कार्यक्रम चल रहा है. इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सहित बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन धरनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने शिक्षकों के साथ धरना पर बैठकर उनका समर्थन दिया. इसके साथ ही बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

    विजय सिन्हा का नीतीश पर निशाना

    नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे भारत की संस्कृति और संस्कार में हैं शिक्षक को सम्मान देना. शिक्षक भविष्य को बनाता है और सामाजिक सम्मान मिला हुआ है. इनको ठगना और अशांत करना अपने भविष्य को अशांत करना है. जिन निताओं ने वादा किया वो आज सत्ता पर बैठकर शिक्षकों की बात नहीं सुन रहे है. शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन मिलनी चाहिए. वही राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कहा था की पहली कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा वह वादे अब कहां गए.

    शिक्षक संघ की मांग

    शिक्षक संघों की मांग है कि सरकार बीपीएससी से परीक्षा लिए बिना नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दे. साथ ही साथ शिक्षक समान कार्य के बदले समान वेतन की भी मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार का इसमे कहना है किबीपीएससी से निकाली गई वेकेंसी के जरिए नियोजित शिक्षक भी राज्य कर्मी बन सकते हैं. एक लाख 70 हजार 461 पदों पर नई वैकेंसी है. बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या चार लाख के लगभग है. इसलिए यह संभव ही नहीं कि सभी नियोजित शिक्षक पास कर भी गए मगर राज्य कर्मी नहीं बन सकते.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news