तेजस्वी यादव के बयान का सम्राट चौधरी ने किया पलटवार, कहा हमारी पार्टी राजद नहीं है जिसका एक मालिक है और सभी नौकर

    तेजस्वी यादव के बयान का सम्राट चौधरी ने किया पलटवार, कहा हमारी पार्टी राजद नहीं है जिसका एक मालिक है और सभी नौकर

    पटना(PATNA):बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी का अलग-अलग गुट है. आपस मे तनातनी चल रहा है. बीजेपी का कौन नेता यहां होगा. सम्राट चौधरी का अलग ग्रुप है.विजय सिन्हा जी का अलग ग्रुप है,मोदी जी का अलग ग्रुप है. सांसदों का अलग ग्रुप है, और राज्य वाले लोगों का अलग ग्रुप है. इन लोगों में आपस में केवल कंपटीशन है कि कौन कितना झूठ बोलेगा.

    तेजस्वी यादव के बयान का सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

    वही तेजस्वी के बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी आरजेडी नही है, जहा एक मालिक है और सब उसके नौकर है. बीजेपी वाले मिलकर बीजेपी को श्रेष्ठ बनाने का काम करते हैं. यहां एक व्यक्ति की पार्टी नही है. वही आगे लालू यादव पर तंज कसा और कहा कि वो कल भी अपराधी थे और आज भी कोर्ट के नजर में अपराधी है. बीजेपी तो कभी क्लीन चिट नहीं दे सकती ,तेजस्वी यादव भी अपने पिता की श्रेणी में है.

    कहा हमारी पार्टी राजद नहीं है जिसका एक मालिक है और सभी नौकर

    बीजेपी बनाना भी जानती है और आपके पिताजी को मुख्यमंत्री भी बीजेपी ने ही बनाया था ,बीजेपी के कृपा से बने थे. वहीं नीतीश कुमार की लगातार लालू यादव से हो रही मुलाकात को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश जी तो रोज जाते हैं ना लालू जी का चरण वंदना करने , नीतीश कुमार का प्रत्येक दिन का काम है लालू यादव के आदेश पालक के तौर पर काम कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news