जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

    जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR):जम्मू-कश्मीर में आतंकिसीयों से मुठभेड़ में सेना के जवान सीताराम राय (40) शहीद हो गए.शहीद जवान सीताराम राय समस्तीपुर जिले के मोरवा के लोदीपुर गांव के रहने वाले थे.उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा.भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से इलाका गूंज रहा है. शहीद के आखिरी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. स्थानीय विधायक रणविजय साहू भी पहुंचे है.

    पत्नी से ड्यूटी पर जाने के दौरान वीडियो कॉल पर बात हुई थी

    बुधवार की सुबह पत्नी सुमन राय से ड्यूटी पर जाने के दौरान वीडियो कॉल पर बात हुई थी. शहीद जवान के दोस्त सरबेंदु ने कहा कि पत्नी से उन्होंने बताया था कि वो ड्यूटी पर जा रहे है. उसके बाद सुबह 11 बजे के करीब पत्नी को आर्मी यूनिट से फोन आया कि उन्हें गोली लग गई है.कुछ देर बाद मोबाइल पर शहीद हो जाने की सूचना आई.

    पिता कोलकाता में ठेला चलाने का काम करते थे

     सीताराम राय के पिता कोलकाता में ठेला चलाने का काम करते थे उन्होंने कहा कि बेटे को ठेला चलाकर सेना में भेजा था.उसी की कमाई से घर चलता था.साल 2002 में उनकी बहाली इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर हुई थी.तब से कई सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए.



    Related News