समस्तीपुर: सेंट्रल बैंक से लूटे गए 66 लाख रुपए के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार, आज सुबह ही घटना को दिया गया था अंजाम

    समस्तीपुर: सेंट्रल बैंक से लूटे गए 66 लाख रुपए के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार, आज सुबह ही घटना को दिया गया था अंजाम

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर 5 अपराधियों ने सुबह में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों अपराधियों को धड़ दबोचा. साथ ही लूटे गये 66 लाख रूपये भी बरामद कर लिया. समस्तीपुर एसपी ने बताया कि सभी 5 अपराधियों को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

    जानिए पूरा मामला

    बता दें कि बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए थे. सुबह सुबह लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. इस घटना के बारे में बताया गया था  कि, दो बाइक से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए. जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही तीन अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए.

    झोला से लाखों रुपए के बंडल के साथ देसी पिस्तौल भी बरामद

    इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया था. करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया. उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था. बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा. हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर  फरार हो गया. लेकिन, इसके बाबजूद दो बोरा रुपया अब भी भागे अपराधियो के पास ही था. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी. साथ ही भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news