सोनपुर मेला में मचा बवाल, दबंगों ने थिएटर के अंदर घुसकर थिएटर संचालकों की पिटाई

    सोनपुर मेला में मचा बवाल, दबंगों ने थिएटर के अंदर घुसकर थिएटर संचालकों की पिटाई

    वैशाली(VAISHALI): सोनपुर मेला में अचानक भारी हंगामा और बवाल हो गया. हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में दबंगों ने थिएटर के अंदर घुसकर थिएटर संचालकों की पिटाई कर दी. बताया गया है कि बिना टिकट बुक किए ही आधे दर्जन दबंग थिएटर में प्रवेश कर रहे थे. इसी को लेकर संचालक द्वारा इसका विरोध किया गया. तभी अंदर प्रशासनिक मास्टर और पुलिस के सामने दबंग थिएटर में घुसकर मारपीट करने लगे. मामले को लेकर अधिकारी जांच में जुट गए हैं और मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि सोनपुर मेले में 11 थाने के पुलिस अधिकारी और 400 पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

    ‘पायल एक नजर’ थिएटर का मामला

    मामला विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला ‘पायल एक नजर’ थिएटर की है. मामले को लेकर ADM सारण डॉक्टर गगन ने बताया कि 11 थाने की पुलिस और 400 जवानों की टीम सुरक्षा में लगाई गई है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. थिएटर के अंदर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. थिएटर के अंदर हुए मारपीट की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news