रामचरितमानस पर फिर बवाल, RJD ने कहा सच्चे हिंदू हैं तो मुसलमानों को पार्टी से बाहर करे बीजेपी 

    रामचरितमानस पर फिर बवाल, RJD ने कहा सच्चे हिंदू हैं तो मुसलमानों को पार्टी से बाहर करे बीजेपी 

    पटना(PATNA):राजद के नेताओं के तरफ से लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान बाजी की जा रही है. पहले शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की. और इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया, तो वहीं अब उन्हीं के पार्टी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कहा है कि  रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया था.  

    रामचरितमानस एक मस्जिद में लिखा गया था-रीतलाल यादव

     आपको बताये कि आरजेडी से दानापुर के विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग हिंदू हिंदुत्व की बात करते हैं. एक दूसरे को लड़ाने के फेर में लगे हुए हैं. लेकिन कब तक ऐसा चलेगा. एक समय था जब राम मंदिर की ये लोग चर्चा करते थे. लेकिन इन लोगों को पता नहीं है कि रामचरितमानस एक मस्जिद में लिखा गया था.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news