रोहतास पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 10 बाइक के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

    रोहतास (ROHTASH) : जिले में मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुआ बड़ा खुलासा. डेहरी नगर और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटर साईकिल सहित चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

    रोहतास पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 10 बाइक के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

    रोहतास (ROHTAS) : जिले में मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुआ बड़ा खुलासा. डेहरी नगर और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटर साईकिल सहित चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

    संदिग्ध मोहम्मद इरशाद राइन उर्फ शेरा गिरफ्तार

    रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने डेहरी नगर थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चोरी के मामलों में संदिग्ध मोहम्मद इरशाद राइन उर्फ शेरा को डेहरी से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है. इरशाद राइन के सहयोगी रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं जहां चोरी की मोटरसाइकिलें बेची जाती थीं.

    चोरी की घटनाओं में तीनों अभियुक्तों ने संलिप्तता स्वीकारी

    तीनों अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस के अनुसार मोहम्मद इरशाद राइन दिन में फल बेचने का काम करता था. उसकी निशानदेही पर रात में मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं. चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों पर रखा जाता था जिसके बाद रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार उन्हें बेच देते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिलों के अलावा लॉक तोड़ने वाली चाबियां और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है. एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news