ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लग रहा जाम, सही रूट की जानकारी के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

    Patna, Bihar
    ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लग रहा जाम, सही रूट की जानकारी के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

    पटना(PATNA) : पटना में सड़कों पर आए दिन जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है, जिससे वहां के लोग काफी परेशान है. ये जाम लगने की मुख्य वजह वहां की ई-रिक्शा है. ये जाम अधिकांश कई इलाके डाकबंगला चौराहे ,कारगिल चौराहे और पटना जंक्शन के समीप लगता है. दरअसल राजधानी में ई-रिक्शा लगातार गलत रूट पर चल रहा है. रिक्शा वालों द्वारा गलत रूट का चयन किए जाने से सड़क पर जाम लग जा रहा है. कभी-कभी जाम ऐसा लग जाता है घंटों गाड़ियों की लाइन लग जाती है. रूट के बारें में सही जानकारी नहीं होने से ये समस्या पैदा हो रही है. इसी को लेकर अब पटना में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ऐसा एक दिन नहीं बल्कि रोजाना देखने को मिलता है. ऐसे में उन लोगों को जिन्हें सही समय पर कार्यालय पहुंचना है उनके लिए ये भारी पड़ जाता है. 

    रूट को लेकर जागरूकता अभियान  

    राजधानी के ई और लगातार जाम की समस्या बनी रहती है. वहीं अब यातायात डीएसपी द्वारा इस मामले को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. डाकबंगला चौराहे पर कई बार ई रिक्शा को गलत रूट में पकड़ा गया जिसे लेकर उनपर फाइन भी लगाई गई. और अगली बार के लिए चेतावनी भी दी गई. यातायात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक गलत रूट पर चलते है ,उन्हें रूट की जानकारी नहीं है. इसलिए हम लोग जागरूकता अभियान चला रहे हैं कि लगातार उनको उनके रूट की जानकारी  मिलेगी जिससे कि बेवजह जाम की समस्या नहीं होगी और फाइन से भी बच सकेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news