बिहार : RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का सीएम नीतीश पर बड़ा बयान, कहा- हम चाहते हैं कि वो पीएम बनें

    बिहार : RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का सीएम नीतीश पर बड़ा बयान, कहा- हम चाहते हैं कि वो पीएम बनें

    पटना(PATNA): बिहार के पटना में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हम बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने और इसके लिए हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं. जैसे गुजरात के लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, उसी तरह हम बिहारी भी चाहते हैं कि देश का प्रधानमंत्री बिहारी हो.

    बिहार के पास 40 लोकसभा सीट  

    जगदानंद सिंह ने कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार पर दिए जा रहे बयान को लेकर कहा कि कौन राज्य क्या चाहता है उससे हमें मतलब नहीं है लेकिन हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी चाहती है और हमारे राज्य की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बने, उनमें सभी काबिलियत मौजूद हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि गुजरात के पास लोकसभा में 10 से 15 सीट ही है लेकिन बिहार के पास 40 सीट है तो हमारे राज्य का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता.

    नीतीश कुमार ही हमारा चेहरा : जगदानंद सिंह 

    वहीं, गैर बीजेपी विपक्षी पार्टियों को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि अब गैर विपक्षी पार्टियों को तय करना है कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे हम लोगों ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ेंगे बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news